Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में IPL मैच को लेकर लगाई गई LED को लेकर विवाव हो गया। यहां पर दुकान के बाहर लगाई गई LED हटाने को लेकर कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स इलेवन और RCB के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। हरियाणा में दोनों टीमों के फैंस में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है।
दुकान के बाहर लगाई थी एलईडी
जगाधरी के देवी भवन में बाजार में मैच देखने के लिए एक बंद दुकान के बाहर LED लगाई गई थी। बाजार में मौजूद सभी लोग LED पर मैच देख रहे थे कि इस दौरान बंद दुकान के मालिक का कोई जानकार वहां पहुंचा और इसका विरोध किया। इसी दौरान लोगों में बहस होने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि दुकानदार के जानकार ने दो राउंड फायरिंग कर दी।
आरोपी को काबू किया
मार्केट में गोलियां चलने से हंगामा मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। SHO ने बताया कि फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।






