Haryana Mock Drill: हरियाणा में आज 11 शहरों में होगा मॉक ड्रिल, 10 मिनट तक होगा ब्लैकआउट

  Haryana Mock Drill: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बदले में भारतीय सेना ने मंगलवार-बुधवार मध्यरात्रि पाकिस्तान और POK में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट करने का काम किया। इसमें 100 से ज्यादा आंतकी ढेर किए ...

 

Haryana Mock Drill: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बदले में भारतीय सेना ने मंगलवार-बुधवार मध्यरात्रि पाकिस्तान और POK में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट करने का काम किया। इसमें 100 से ज्यादा आंतकी ढेर किए गए।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

केंद्रीय गृहमंत्रालय के निर्देश पर सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट के तौर पर चिह्नित हरियाणा के 11 शहरों में आज मॉक ड्रिल होगी। गुरुग्राम में बुधवार को साढ़े 10 बजे से 11 बजे तक 4 बार सायरन बजाकर टेस्टिंग की गई। इससे पहले मंगलवार शाम को हिसार में सायरन बजाकर प्रेक्टिस की गई। अंबाला में प्रशासन ने ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी है।

बुधवार को मॉक ड्रिल को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सबी जिलों के डीसी और SP की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से जनता को यह बताने का आग्रह किया कि यह सिर्फ एक प्रेक्टिस है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

हरियाणा के अलावा, पंजाब में भी 20 जगहों पर मॉक ड्रिल होगी। चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी मॉक ड्रिल की जाएगी। आज शाम को हवाई हमले के संकेत के तौर पर सायरन बजते ही इन शहरों में से कई इलाकों में ब्लैकआउट हो जाएगा। इस दौरान आधे घंटे के लिए यहां बिजली बंद की जाएगी।

इस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट का मकसद ये जांचना है कि जंग में मिसाइल या दूसरे हवाई हमले के दौरान आम जनता और सरकारी तंत्र कितनी तेजी से इमरजेंसी मदद के लिए एक्टिव हो पाता है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

 

About the Author