Haryana Judge Transfer: हरियाणा में हाईकोर्ट ने 57 जजों का किया ट्रांसफर, फटाफट देंखें पूरी लिस्ट

  Haryana Judge Transfer: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा में 57 न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर और नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के अनुसार अंजलि जैन का नूंह से पलवल ट्रांसफर किया गया है, जहां वे ...

 

Haryana Judge Transfer: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा में 57 न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर और नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के अनुसार अंजलि जैन का नूंह से पलवल ट्रांसफर किया गया है, जहां वे वरिष्ठ सिविल जज के रूप में कार्य करेगी।

वहीं कंवल कुमार को अंबाला से कैथल ट्रांसफर कर वरिष्ठ सिविल जज सह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा जिला विविध सेवा प्राधिकरण के सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

मीनू को पानीपत से भेजा गया झज्जर
मीन को पानीपत से झज्जर भेजा गया है और वे वरिष्ठ सिविल जज के पद पर कार्यभार संभालेंगी। संतोष बगोतीया को फतेबादा से सिरसा भेजा गया है, जहां वे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट होंगी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

विक्रम जीत सिंह को गुरुग्राम से नारनौल ट्रांसफऱ किया गया है। कीर्ति वशिष्ठा को जगाधरी से पंचकूला ट्रांसफर किया गया है।

राजीव को फतेहाबाद से हिसार भेजा गया है, उपेंद्र सिंह को कालका से फरीदाबाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में पदस्थापित किया गया है। सोनिया श्योकंद का बहादुरगढ़ से नूंह, गीतांजलि गोयल को नारायणगढ़ से अंबाला ट्रांसफर किया गया है, जहां वे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का कार्यभार संभालेंगी।

वर्षा शर्मा को गन्नौर से भेजा गया पानीपत
मनीष कुमार को फिरोजपुर झिरका से गुरुग्राम, सुमित्रा कादियान को जगाधरी में ही वरिष्ठ सिविल जज सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। वर्षा शर्मा का गन्नौर से पानीपत ट्रांसफर किया गया है। अमित सिहाग को नारनौल से जींद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है।

खुशबू गोयल को गोहाना से करनाल, मधुर बजाज को इंद्री से फतेहाबाद, नीतिका भारद्वाज को फरीदाबाद से कुरुक्षेत्र भेजा गया है। रजत वर्मा को शाहबाद से गुरुग्राम, सुयशा जावा को करनाल से फतेहाबाद स्थानांतरित किया गया है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

छवि गोयल का ट्रांसफर नूंह किया गया
छवि गोयल को होडल से नूंह, नीलम कुमारी को गुरुग्राम से नारनौल, मोहम्मद सगीर को महम से रोहतक ट्रांसफर किया गया है। रेखा चौधरी को कैथल से करनाल, वीरेंद्र कादयान को गुरुग्राम से कैथल, अमित श्योराण को रोहतक से महम, करुणा शर्मा को जगाधरी में ही, चेतश गुप्ता को नारायणगढ़ में ही अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के रूप में नियुक्त किया गया है।

सौरभ शर्मा को फरीदाबाद, ज्योति ग्रोवर को गुरुग्राम, अपर्णा चौधरी को होडल, विवेक तोमर को बहादुरगढ़, अभिमन्यु राजपूत को कालका, पल्लवी ओझा को शाहबाद, विकास को फिरोजपुर झिरका, गुरदीप कौर को नारनौल, अविनाश यादव को गोहाना, उदय प्रताप को इंद्री ट्रांसफर किया गया है।

गौरंग शर्मा को गुरुग्राम से घरोण्डा, मानसी गौर को सोनीपत से गन्नौर, मुकेश कुमार को गुरुग्राम से टोहाना, राकेश कुमार को हांसी से करनाल, सुमित कुमार सैनी को इंद्री से सोहना, वंदना ढिल्लों को असंध से फरीदाबाद, पवनदीप कौर को टोहाना से अंबाला, डॉ. जितेंद्र कुमार को कालका से नारायणगढ़, नीलम को करनाल से चंडीगढ़, तरुण चौधरी को फरीदाबाद से हांसी, प्रमोद कुमार को चंडीगढ़ से फरीदाबाद भेजा गया है।

जजों को दिया गया ये आदेश
आकृति वर्मा को फरीदाबाद से पलवल, शिवानी गर्ग को अंबाला से गुरुग्राम, रवनीत को अंबाला से कालका, उदिता को सोहना से फरीदाबाद, भावना गेरा को कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़, आयुष गर्ग को पलवल से गुरुग्राम, आशीष कुमार मंडल को फिरोजपुर झिरका से पुन्हाना, डॉ. प्रकशित को महम से चंडीगढ़, संतोष को तोशाम से गुरुग्राम, रवनीत को अंबाला से कालका भेजा गया है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

यह भी निर्देश दिया गया है कि जिन न्यायिक अधिकारियों के पास सांसदों और विधायकों के मामलों की सुनवाई का दायित्व है, वे तब तक अपना प्रभार न छोड़ें जब तक उनके उत्तराधिकारी कार्यभार न संभाल लें।

About the Author