Haryana Health Department CMO Transfer List: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें, तो हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के 30 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें कई जिलों के सिविल सर्जन भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए तबादलों के तहत अंबाला के CMO डॉ. राकेश कुमार सहगल को अंबाला कैंट का PMO नियुक्त किया गया है।
-भिवानी के CMO डॉ. रघुवीर सिंह को हिसार का सिविल सर्जन बनाया गया है।
-हिसार की CMO डॉ. सपना गहलोत को भिवानी का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है।
-रेवाड़ी के CMO सुरेंद्र कुमार यादव को रेवाड़ी का PMO लगाया है।
-सिरसा के CMO महेंद्र कुमार को PMO का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
-करनाल के CMO डॉ. लोकवीर को गुरुग्राम के सेक्टर-10 के सीएच का PMO लगाया है।
-पानीपत के CMO डॉ. जयंत आहुजा को फरीदाबाद का सिविल सर्जन लगाया है।
– फरीदाबाद के CMO डॉ. अशोक कुमार को नारनौल का सिविल सर्जन लगाया है।
-यमुनानगर के सिविल सर्जन डॉ. मंजित सिंह को Public Health lab करनाल के स्टेट बैक्टेरियोलॉजिस्ट लगाया है।
Haryana Health Department CMO Transfer List








