Haryana : हरियाणा के रेवाड़ी में HERO मोटो कॉर्प कंपनी की बिल्डिंग में लगी आग, कई कर्मचारी हुए घायल

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटो कॉर्प में शुक्रवार देर रात अचानक एक ब्लॉक के छत का लेंटर गिर गया, जिससे शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जो अग्निशमन की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पा ...

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटो कॉर्प में शुक्रवार देर रात अचानक एक ब्लॉक के छत का लेंटर गिर गया, जिससे शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जो अग्निशमन की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

कंपनी के ब्लॉक का हिस्सा ढहने से 5 कर्मचारी घायल हो गए, जिनको रेस्क्यू करके निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमे से दो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है तथा 3 की हालत खतरे से बाहर है। हादसे में एक कर्मचारी हाकिम खान निवासी ठेकड़ा का बास मौझपुर जिला अलवर राजस्थान के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिसका एनडीआरएफ व एचएसडीआरएस की ओर से रेस्क्यू किया जा रहा है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

मौके पर पहुंचे एसपी रेवाड़ी डा. मयंक गुप्ता ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा रेस्क्यू टीम से अब तक कि कार्रवाई की जानकारी ली तथा मलबे में फंसे कर्मचारियों को जल्द निकालने के निर्देश दिए गये। इस मौके पर एसपी डा. गुप्ता ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया व सम्बंधित अधिकारियों को नियम अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविंद्र सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार श्याम सुंदर भी मौजूद रहे।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author