Haryana Happy Card: हरियाणा में हैप्पी कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब फोन की तरह कार्ड को कर सकेंगे रिचार्ज

Haryana Happy Card:  हरियाणा के हैप्पी कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। अब हैप्पी कार्ड को यात्री मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज करवा सकेंगे। इसके लिए सैनी सरकार AU बैंक को ऑथराइज्ड किया है। यह रिचार्ज 100 रुपये ...

Haryana Happy Card:  हरियाणा के हैप्पी कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। अब हैप्पी कार्ड को यात्री मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज करवा सकेंगे। इसके लिए सैनी सरकार AU बैंक को ऑथराइज्ड किया है। यह रिचार्ज 100 रुपये से शुरू होगा और यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से कार्ड में पैसे डाल सकेंगे। ऐसे में अब हैप्पी कार्ड रिचार्ज करवाने पर लोगों को जेब में रखे पैसे रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यात्रियों को मिलेंगे कई फायदे

दरअसल, उत्तर प्रदेश  के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में पूरे हरियाणा से हजारों श्रद्धालु जा रहे हैं। ऐसे में हरियाणा रोडवेज में सफर के दौरान यात्रियों को कार्ड रिचार्ज को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि वे हैप्पी कार्ड पर 200km से ज्यादा का सफर पूरा कर चुके हैं और यहां से प्रयागराज की दूरी 800 किलोमीटर से ज्यादा पड़ती है। इसलिए उनका कार्ड वैलिड नहीं होता और उन्हें पूरी टिकट लेनी पड़ रही है। हैप्पी कार्ड रिचार्ज करवाने पर लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

कंडक्टरों को भी होगा फायदा

हरियाणा रोडवेज के एक अधिकारी के अनुसार हैप्पी कार्ड रिचार्ज करवाने से कंडक्टरों को भी फायदा मिलेगा। उन्हें खुल्ले पैसे रखने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। वहीं, निकट भविष्य में सरकार Happy Card धारकों को टिकट में छूट का लाभ भी दे सकती है।

क्या है हरियाणा सरकार का हैप्पी कार्ड?

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

बता दें कि हरियाणा सरकार 1 लाख 80 हजार वार्षिक इनकम वाले परिवारों को हैप्पी कार्ड की सुविधा दे रही है। पिछले साल 1000 किलोमीटर में इस योजना की शुरुआत की थी। इस कार्ड से यात्री हरियाणा रोडवेज बस में हर साल 1000 किलोमीटर तक का मुफ्त सफर किया जा सकता है।

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author