हरियाणा में किसानों की बल्ले-बल्ले, निर्धारित समय से 13 दिन पहले शुरू होगी सरसों की सरकारी खरीद

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए इस बार सरसों की सरकारी खरीद 15 मार्च से शरू करने का फैसला लिया है। खुद सीएम नायब सिंह सैनी ने इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही हरियाणा ...

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए इस बार सरसों की सरकारी खरीद 15 मार्च से शरू करने का फैसला लिया है। खुद सीएम नायब सिंह सैनी ने इसकी जानकारी दी है।

इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताय कि इस बार 108 मंडियां में सरसों की खरीद की जाएगी।

सीएम ने अधिकारीयों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार सरसों की खरीद निर्धारित समय से 13 दिन पहले शरू होगी। सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन अब यह 15 मार्च से ही शुरू कर दी जाएगी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

नायब सिंह सैनी रबी विपणन मौसम 2025-26 के दौरान सरसों की खरीद करने बारे आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मख्यमंत्री ने इस दौरान सरसों का एमएसपी मूल्य 5950 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया।

किसानों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी

सीएम नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सरसों की खरीद के लिए 108 मंडियां निर्धारित की गई हैं।

उन्होंने खरीद एजेंसिया, मंडी बोर्ड व सबंधित विभागों को सरसों की खरीद सुचारु रूप से कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने जानकारी दी कि राज्य में आमतौर पर 17 से 20 लाख एकड़ क्षेत्र में सरसों उगाई जाती है, जबकि 2024-25 के दौरान 21.08 लाख एकड़ क्षेत्र में उगाई गई है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

ऐसे में अनुमानित उत्पादन 15.59 लाख मीट्रिक टन होने की संभावना है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

पोर्टल पर पंजीकृत करना आवश्यक

सरकार द्वारा निर्धारित किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ लेने के लिए किसानों को मेरो फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल को पंजीकृत व सत्यापित करवाना आवश्यक होता है।

प्रदेश में सरसों की खरीद हेफड़ एवं हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा की जाएगी। बैठक में कृषि विभाग हेफड़, हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड, खाद्य नागरिक आपूति एवं हरियाणा राज्य भंडारण निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author