Haryana Government Jobs: हरियाणा में युवाओं की बल्ले-बल्ले, ग्रुप डी के 7500 पदों पर जल्द होगी भर्ती, मुख्य सचिव ने जारी किया लेटर

Haryana Government Jobs: हरियाणा में जो लोग सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सैनी सरकार बहुत ही जल्द ग्रुप डी में भर्ती निकालेगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल, ...

Haryana Government Jobs: हरियाणा में जो लोग सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सैनी सरकार बहुत ही जल्द ग्रुप डी में भर्ती निकालेगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

दरअसल, हरियाणा में जुलाई माह में सीईटी का एग्जाम हो सकता है। इसके लिए तैयारियां जारी है। इसी बीच मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागाध्यक्षों को एक लेटर जारी कर दिया है। जिसमें निर्देश दिए है कि सभी विभाग अपने यहां खाली पदों की जानकारी अपडेट करें। यह अपडेट ग्रुप-डी भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत चयनित हुए सभी उम्मीदवारों को एडजस्ट करने के लिए मांगी गई है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

सरकार की ओर से जारी इस पत्र में कहा गया है कि जिले और पद के हिसाब से खाली पड़े पदों की जानकारी हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (HKCL) की ओर से तैयार पोर्टल पर अपलोड की जाएं, ताकि बचे हुए चयनित उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जा सके।

सरकार 7500 पदों की मांग चुकी जानकारी

_Haryana will soon have recruitment for 7500 Group D posts

खबरों की मानें, तो हरियाणा की सैनी सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को ग्रुप डी के 7500 से ज्यादा पदों की रिक्तियां भेजकर चयन लिस्ट की सिफारिश करने के लिए एक पत्र भेजा हुआ है। हालांकि, अभी तक आयोग ने यह रिजल्ट घोषित नहीं किया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री सैनी भी घोषणा कर चुके हैं।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

खबरों की मानें, तो आयोग के सूत्रों का कहना है कि ये भर्तियां ग्रुप-सी के बाद ग्रुप-डी की भर्तियों के लिए होंगी। इसलिए HSSC इन भर्तियों को लेकर देरी कर रहा है। अभी आयोग का सारा फोकस ग्रुप-सी के लिए होने वाले सीईटी एग्जाम पर है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author