Haryana Firing: हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड स्थित बैंक में अचानक गोली चल गई। यह गोली पहले बैंक के कैश काउंटर पर लगी। फिर वहां RTGS कराने आए कस्टमर के पैर में जा लगी। जिससे उसके पैर से खून निकलने लगा। यह देख बैंक में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने जांच की जांच में पता चला कि गोली बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली है। गोली चलने के बारे में बैंक के अंदर ही सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गोली चलते ही अफरातफरी मची, पुलिस बुलाई गई
जानकारी के अनुसार पानीपत नेशनल हाईवे-44 यानी जीटी रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यहां रोजाना की तरह काम चल रहा था। तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
जैसी ही यह गोली वहां आए एक कस्टमर को लगी तो हड़कंप मच गया। सब ये देखने लगे कि गोली कहां से चली। किसी को कुछ समझ नहीं आया तो तुरंत पुलिस को बुलाया गया।






