Haryana Crime News: हरियाणा के जींद में उत्तर प्रदेश की युवती का अहरण कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने युवती को बंधन बनाकर रखा। फिलहाल, पुलिस ने युवती की शिकायत पर दो आरोपियों संदीप और अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर यूपी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के एक गांव की युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि करनाल के कुरलान निवासी संदीप और अजय ने 23 फरवरी की रात को उसका अपहरण किया और फिर दोनों गाड़ी में बैठाकर हरियाणा ले आए। युवती का आरोप है कि रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने 24 फरवरी सोमवार की रात तक जींद के बतख चौख पर स्थित एक मकान में उसे बंधक बनाकर रखा। किसी तरह से आरोपियों के चुंगल से निकलकर वह महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत दी।






