Haryana Crime News: हरियाणा में ASI ने की आत्महत्या, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में मानेसर साइबर थाने में तैनात ASI श्रीभगवान ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ...

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में मानेसर साइबर थाने में तैनात ASI श्रीभगवान ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें ASI ने महिला SI पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, श्रीभगवान की पत्नी का नाम सपना है और वह एक टीचर है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति को गुरुग्राम में तैनात एक महिला सब-इंस्पेक्टर लगातार परेशान कर रही थी। जिसके दबाव में आकर उनके पति ने आत्महत्या की है। इसकी शिकायत सपना ने छुछकवास थाने में शिकायत दी है।

Rewari News: Powerful blast in Hans Nagar, iron gate blown off... 5 injured; cause remains a mystery!
Rewari News: हंस नगर में जोरदार धमाका, लोहे का गेट उड़ा… 5 घायल, वजह बनी रहस्य!

जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पति 7 अप्रैल 2025 को ड्यूटी से लौटते वक्त एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी थी।

सपना ने पुलिस को बताया कि 15 अप्रैल को वह और उनके बच्चे सुबह स्कूल चले गए थे, जबकि श्रीभगवान घर पर अकेले ही थे। दोपहर में जब वह स्कूल से घर लौटीं तो तो घर के बाहर भारी भीड़ जमा हुई थी। पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि आपके पति श्रीभगवान ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद वह सदमे में आ गई और देखा तो श्रीभगवान चुन्नी से फांसी लगाई हुई थी।

सपना ने अपनी शिकायत में दावा किया कि उनके पति के पास एक महिला SI का बार-बार फोन आता था, जो गुरुग्राम के किसी थाने में ही तैनात है. सपना ने कहा कि SI का फोन आने के बाद उसके पति बहुत परेशान हो जाते थे। जब भी उनसे पूछा तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

सपना का दावा है कि उस महिला SI के दबाव के कारण उनके पति ने यह कदम उठाया है। इसलिए सपना ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि श्रीभगवान के फोन की कॉल डिटेल्स निकाली जाएं और महिला एसआई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

खबरों की मानें, तो बेरी के ACP अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से एक डायरी मिली है। जिसमें तीन पन्नों का सुसाइड नोट है। इसके अलावा, फांसी में इस्तेमाल की गई चुन्नी, एक पेन और श्रीभगवान का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। ACP ने बताया कि सुसाइड नोट में ASI ने महिला SI पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, यह अभी जांच का विषय है। इसलिए हम सभी पहलुओं की गहन जांच कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि श्रीभगवान और महिला SI की जान-पहचान ड्यूटी के दौरान हुई थी, लेकिन परेशानी की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है और न ही ये पता चल सका है कि श्रीभगवान ने आत्महत्या क्यों की है।

Government Action: 7-day ultimatum to illegal encroachers on Dharuhera bus stand land.
Government Action: धारूहेड़ा बस स्टैंड की जमीन पर अवैध कब्जाधारियों को 7 दिन का अल्टीमेटम

 

About the Author