Rewari News: पोस्को चौक पर युवक पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Rewari News: थाना कसोला पुलिस ने गत जून माह में बावल आईएमटी के पोस्को चौक पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए ...

Rewari News: थाना कसोला पुलिस ने गत जून माह में बावल आईएमटी के पोस्को चौक पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव पातुहेड़ा निवासी संदीप उर्फ अंटा व यशपाल उर्फ यशु के रूप में हुई है।

 

जांचकर्ता ने बताया की गत 14 जून को गांव पातुहेड़ा निवासी अभय उर्फ काला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। 13 जून को वह शाम के समय पोस्को चौक पर एक चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पहले बाइक पर दो लोग आए। इसके बाद दो गाड़ियों में सात-आठ और लोग आए। उनके हाथों में धारदार हथियार और पाइप थे।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

इन लोगों में संदीप उर्फ अंटा, सुरेंद्र और यशपाल सहित कई लोग शामिल थे। उसने आरोप लगाया कि संदीप ने हथियार निकालकर उसे मारने का प्रयास किया था तथा उसके अन्य साथियों ने भी उस पर हमला करते हुए बेरहमी से मारपीट की। इन लोगों ने कहा कि उन्हें भाई टिंकु उर्फ़ छत्रपाल ने मारने के लिए भेजा है। अगर आगे से छत्रपाल के साथ पंगा लिया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव पातुहेड़ा निवासी संदीप उर्फ अंटा व यशपाल उर्फ यशु को गिरफ्तार कर लिया है।

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार, गाड़ियां बरामद की जाएगी और इस हमले के मुख्य साजिशकर्ता ‘टिंकु उर्फ छत्रपाल’ व अन्य फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !
About the Author

Related Articles