Rewari Crime News: बिरयानी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Rewari Crime News:  पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं कड़े दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस रेवाड़ी ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने और दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा ...

Rewari Crime News:  पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं कड़े दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस रेवाड़ी ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने और दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 24 घंटे के भीतर ही घटना में संलिप्त 03 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला सुभाष नगर रेवाड़ी निवासी कमल, मोहल्ला भीम बस्ती निवासी गजराज व सज्जन कालोनी रेवाड़ी निवासी गोविन्द के रूप में हुई है।

PM-AJAY Scheme: The PM-AJAY scheme aids in the socio-economic upliftment of Scheduled Castes.
PM-AJAY Scheme: अनुसूचित जाति के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में सहायक है पीएम-अजय योजना, Rewari DC

 

घटना का विवरण:

प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया की गत 9 जुलाई को मूलरूप से यूपी के जिला रामपुर हाल किरायेदार मोहल्ला नई आबादी रेवाड़ी निवासी उस्मान ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह झज्जर चौक, रेवाड़ी स्थित अपने दोस्त खुर्शीद की बिरयानी की दुकान पर काम करता है। 8 जुलाई की शाम को समय करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच, जब वह दुकान के तंदूर पर रोटी बना रहा था, तभी 5-6 अज्ञात युवक दुकान के अंदर घुस आए।

JNV Class 6 Admission 2027: July 31 is the last date.
JNV Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय में आवेदन शुरू, 31 जुलाई है अंतिम तिथि

जिनमे दो युवको के हाथों में डंडे थे। सभी आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसे सिर, हाथ और पैर पर चोटें आईं। जब दुकान मालिक खुर्शीद ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की और दुकान में रखे बिरयानी के पतीलों को फेंककर नुकसान पहुंचाया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग और भीड़ इकट्ठी होने लगी, तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू की। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देशानुसार थाना शहर पुलिस व सीआईए रेवाड़ी की गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर वारदात के 24 घंटे के भीतर ही तीन आरोपियों (कमल, गजराज व गोविन्द) को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए दो डंडे बरामद किए है।

ITI Admission 2026:The last date to apply in Haryana is July 15; here is how to apply online.
ITI Admission 2026: हरियाणा में आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

एसपी रेवाड़ी का संदेश:

“रेवाड़ी पुलिस शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी नागरिक या व्यापारी को डराने-धमकाने या कानून हाथ में लेने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों बारे पूछताछ की जा सके।

About the Author