Haryana CET Exam 2025: हरियाणा के युवा बेसब्री से CET के एग्जाम का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सीएम नायब सिंह सैनी ने इस एग्जाम को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने शनिवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसी एनटीए (NTA) से इस संबंध में बात की है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य और उनकी मांग को देखते हुए सीईटी की परीक्षा जल्द से जल्द कराई जाएगी।
दरअसल, हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल तैयार करा लिया गया है और मार्च के पहले हफ्ते में HSSC इसे खोल सकता है। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसके 30 दिन बाद एग्जाम कराया जाएगा। जल्द ही कमीशन के अधिकारी एग्जाम कराने के लिए नोडल एजेंसी फाइनल करने को लेकर बैठक कर फैसला ले सकते हैं।
बता दें कि सीएम नायब सिंह सैनी ने एचएसएससी अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। इसमें CET तारीखों और एग्जाम एजेंसी को लेकर चर्चा हो चुकी है। खबरों की मानें, तो सीएम नायब सैनी के साथ हुई HSSC अधिकारियों की मीटिंग में CET के लिए 28-29 मार्च या 11-12 अप्रैल की तारीखों पर विचार-विमर्श किया गया है। ये भी बताया जा रहा है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल के पहले हफ्ते तक चलेंगी। इस वजह से CET का एग्जाम 11 से 12 अप्रैल को कराने की ज्यादा संभावनाएं बन रही हैं। एजेंसी फाइनल होने के बाद ही सरकार CET की तारीखों का ऐलान कर देगी।





