Haryana Budget 2025: इस बार 2 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है हरियाणा का बजट, सीएम सैनी ने खुद बताया कैसा होगा

Haryana Budget 2025: हरियाणा का बजट 13 मार्च को पेश किया जाएगा। इससे पहले सरकार सभी वर्गों से इसके लिए सुझाव ले रही है। प्रदेश के सीएम नायब सैनी खुद वित्त मंत्री के तौर पर हरियाणा का बजट पेश करेंगे। ...

Haryana Budget 2025: हरियाणा का बजट 13 मार्च को पेश किया जाएगा। इससे पहले सरकार सभी वर्गों से इसके लिए सुझाव ले रही है। प्रदेश के सीएम नायब सैनी खुद वित्त मंत्री के तौर पर हरियाणा का बजट पेश करेंगे।

पिछले सालों के बजट के आकार को देखने से ये स्पष्ट है कि इस बार के Budget का आकार 2 लाख करोड़ के पार हो सकता है। ऐसा होने की वजह ये है कि साल 2024-25 में तत्कालीन वित्त मंत्री के तौर पर पूर्व CM मनोहर लाल ने 1 लाख 89,877 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जो 2023-2024 के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा था।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

वहीं साल 2023-24 में हरियाणा का बजट 1 लाख, 83 हजार 950 करोड़ रुपये का था। इसके अलावा साल 2022-23 के में बजट 1 लाख 77 हजार 255 करोड़ रुपये का था, जोकि 2021-2022 के मुकाबले 15.6 फीसदी अधिक था। इसी को देखते हुए इस बार बजट के 2 लाख करोड़ होने की उम्मीद है।

वहीं सीएम नायह सिंह सैनी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश का आने वाला बजट विकासोन्मुखी होगा। जिसमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, बुनियादी ढांचे और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बजट प्रदेश की प्रगति के लिए एक मजबूत नींव रखेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण में योगदान देगा।

सीएम ने संकेत दिया कि आगामी बजट में समाज के सभी वर्गों के कल्याण पर केंद्रित कई नई पहल शुरू की जाएंगी।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

 

About the Author