Haryana BPL Family: हरियाणा सरकार ने फर्जी BPL कार्ड धारकों को चेतावनी दी थी। सरकार की ओर से फर्जी बीपीएल कार्ड धारकों को 20 अप्रैल तक का समय दिया था। लेकिन इसके बावजूद गरीब परिवार घटनने की बजाय बढ़ गए। सरकार के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल महीने में बीपीएल परिवारों की संख्या 54 हजार से ज्यादा बढ़ गई।
30 मार्च को जहां बीपीएल परिवारों की संख्या 51 लाख 96 हजार 380 थी, जो 30 अप्रैल को बढ़कर 52 लाख 50 हजार 740 पहुंच गई। इसे देखते हुए सरकार ने अब फर्जी गरीबों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरु कर दी है।
एक महीने में फरीदाबाद में सबसे ज्यादा BPL परिवार बढ़े
30 मार्च से 30 अप्रैल तक के दौरान प्रदेश में 54 हजार बीपीएल परिवार बढ़े हैं। उनमें सबसे ज्यादा 10,752 परिवार फरीदाबाद के हैं। दूसरे नंबर पर 3445 परिवार वाला हिसार दूसरे और तीसरे नंबर पर करनाल में 3,442 बीपीएल परिवार बढ़े हैं। चरखी दादरी में सबसे कम 808 BPL परिवार बढ़े हैं।






