Haryana Board Exam 2025: हरियाणा के हिसार जिले में बोर्ड परीक्षा में नकल करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक छात्र का बड़ा भाई उसकी 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने आया था। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया है। इस घटना के बाद से HBSC भी हैरान है
जानकारी के मुताबिक, यह मामला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलोडा का है। यहां के परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों ने देखा कि दोपहर 3:15 बजे स्कूल के बाथरूम के पास एक युवक घूम रहा था। पूछताछ में पता चला कि उसका नाम शुभम है, जिसकी जगह उसका बड़ा भाई सचिन एग्जाम दे रहा था।
शुभम ने पहले खुद को बोबुआ, हिसार का रहने वाला बताया था। बाद में जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि उसने अपने रोल नंबर 1025234548 पर अपने भाई को एग्जाम में बैठाया था।
वहीं इस पूरे मामले में ASI सज्जन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन पर हरियाणा पब्लिक एग्जामिनेशन प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मींस एक्ट 2021 समेत कई धाराओं में केज दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि परीक्षाओं में धांधली करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।






