Haryana Assistant Professor Jobs: हरियाणा में राजकीय महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के 2,424 पदों पर भर्ती के लिए आज यानी शनिवार (1 March) से फिर से आवेदन शुरू किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हरियाणा लोकसेवा आयोग (HPSC) की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर 15 मार्च की शाम तक आवेदन कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, HPSC ने सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए स्किल टेस्ट, स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। विषयों के हिसाब से सहायक प्राध्यापकों के विभिन्न पदों के लिए 25 अप्रैल से एग्जाम शुरू होंगे, जो 31 अगस्त तक जारी रहेंगे।
हालांकि, HPSC ने ये भी स्पष्ट किया है कि सुबह और शाम की पालियों में होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट के शेड्यूल में जरूरत पड़ने पर बदलाव भी संभव है।
HPSC को फिर से युवाओं से आवेदन मांगने पड़े
HPSC ने पिछले साल 2 अगस्त को यह भर्ती निकाली थी, जिसे बाद में 30 अक्टूबर को पुनर्विज्ञापित करना पड़ा। अब अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों (SC-ST) के 20 प्रतिशत आरक्षण के कोटे में भी कोटा लागू होने की वजह से आयोग को फिर से युवाओं से आवेदन मांगने पड़े हैं।
10 प्रतिशत कोटा वंचित अनुसूचित जातियों के लिए होगा और 10 प्रतिशत कोटा अन्य अनुसूचित जातियों के लिए निर्धारित है। पात्र युवाओं को आरक्षण की नई व्यवस्था का लाभ लेने के लिए नए सिरे से Documents अपलोड करने होंगे। इतना ही नहीं, उन युवाओं को भी आवेदन का मौका दिया गया है जो पिछली बार इस भर्ती के लिए आवेदन करने से चूक गए थे।
बता दें कि हरियाणा में पिछले साल दो अगस्त को विज्ञापित और फिर 30 अक्टूबर को पुनर्विज्ञापित सहायक प्राध्यापकों की भर्ती में आवेदन से चुके युवाओं को हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) एक और मौका दिया है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी मिलेगी। यह सैलरी 57,700 – 1,82,400 रुपए प्रति माह तक हो सकती है।








