Haryana 10th-12th Result: 10वीं-12वीं के रिजल्ट का इतंजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए का इतंजार खत्म हेने वाला है। आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट आएगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल ने भिवानी में बोर्ड के ऑफिस में सुबह 10 बजे कॉन्फ्रेंस बुलाई है।
इससे पहले कल यानी 12 मई को रिजल्ट जारी होने की संभावना थी। शाम को बोर्ड अध्यक्ष ने डॉ. पवन कुमार ने कहा कि 12वीं कक्षा के रिजल्ट की तैयारी चल रही है। जिन बच्चों के 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर है, उनके रिजल्ट की डबल वेरिफिकेशन की जा रही है, ताकी कोई कमी न रहे। रिजल्ट फाइनल होते ही जारी किया जाएगा।

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा था- 45 दिन में जारी होगा रिजल्ट
HBSE के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने परीक्षा खत्म होने के 45 दिन के अंदर एग्जाम रिजल्ट घोषित करने का ऐलान किया था। 10वीं-12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए 12 मई और 15 मई की संभावित तिथियां तय की गई थी। हालांकि, 12 मई को रिजल्ट घोषित नहीं हो पाया।






