Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में बनेंगे दुबई से भी महंगे फ्लैट्स, जानें क्या होगी कीमत

Gurugram News: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 2716.5 फीट यानी 828 मीटर है, जो एफिल टॉवर से 3 गुना ज्यादा है। बुर्ज खलीफा में कुल 163 मंजिलें हैं, जिसमें ...

Gurugram News: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 2716.5 फीट यानी 828 मीटर है, जो एफिल टॉवर से 3 गुना ज्यादा है। बुर्ज खलीफा में कुल 163 मंजिलें हैं, जिसमें 58 लिफ्ट और 2957 पार्किंग स्पेस, 304 होटल, 37 ऑफिस फ्लोर और 900 अपार्टमेंट हैं।

लेवल 8 और लेवल 38-39 तक अरमानी होटल दुबई है। लेवल 9 से 16 में एक और दो बेडरूम वाले शानदार अरमानी रेजीडेंट हैं। लेवल 45 से 108 में एक, दो, तीन और चार बेडरूम वाले प्राइवेट अल्ट्रा-लक्जरी अपार्टमेंट हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि गुरुग्राम में बुर्ज खलीफा से भी महंगे फ्लैट बनने जा रहे हैं।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

गुरुग्राम में दुबई से भी महंगे फ्लैट होंगे

दुबई की एक हाउसिंग वेबसाइट के अनुसार, बुर्ज खलीफा में 1 BHK फ्लैट की कीमत AED 1,600,00 (करीब ₹3.73 करोड़), 2 BHK की कीमत AED 2,500,000 (करीब ₹5.83 करोड़) और 3 BHK की कीमत AED 6,000,000 (करीब ₹14 करोड़) है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

वहीं, भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी DLF जल्द ही गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर अपना सुपर-लक्जरी प्रोजेक्ट ‘DLF The Dahlias’ लॉन्च करने जा रही है।

DLF The Dahlias सेक्टर 54 गोल्फ कोर्स रोड गुरुग्राम प्रोजेक्ट 17 एकड़ के क्षेत्र में फैला होगा और इसमें 29 मंजिला टावर शामिल होंगे, जिसमें 400 सुपर-लक्जरी आवास होंगे।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author