Gurugram News: गुरुग्राम साउथ सिटी में अवैध रूप से लगाए गए गेट पर दूसरे दिन भी DTP ने कार्रवाई की है। डीटीपी ने साउथ सिटी-1 में आज 10 गेट धवस्त कर दिए। यहां पुलिस की मौजूदगी में पहुंची टीम ने साउथ सिटी-1 के सी ब्लॉक से लेकर M ब्लॉक तक सर्वे किया। इसके अलावा ब्लॉक A, B,C, N, O, P और Q में यह गेट लगे हुए थे। टीम ने आज सर्वे के दौरान पाया कि यहां लोगों ने 2 गेट दोबारा से लगा दिए हैं जिन्हें तोड़ा गया है।
DTP अमित मधोलिया ने बताया कि कार्रवाई का प्रभाव ऐसा हुआ कि क्यू ब्लॉक RDWA ने अपने स्तर पर अवैधन रूप से लगे गेट हटाने शुरु कर दिए हैं। उन्होंने गुरुग्राम की सभी RDWA से अपील की है कि वह अपने-अपने एरिया में लगाए गए लोहे के गेट को अपने स्तर पर ही हटा दें अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि रविवार को भी DTP की तरफ से साउथ सिटी-1 में अवैध गेट को धराशाही किया था। यहां लोगों की लगातार शिकायतें आ रही थी जिसके बाद विभाग की तरफ से कार्रवाई की गई है।






