Greek Princess: भारतीय लड़के प्यार में पागल हुई ग्रीस की राजकुमारी, साड़ी में दिखी बेहद खूबसूरत

Greek Princess: ग्रीस की राजकुमारी थियोडोरा की सितंबर, 2024 में हुई शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी। और, भला बटोरती भी क्यों न, राजकुमारी का दिल भारतीय मूल के अमेरिकी वकील मैथ्यू कुमार पर जो आ गया था। जिनसे वह 2016 ...

Greek Princess: ग्रीस की राजकुमारी थियोडोरा की सितंबर, 2024 में हुई शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी। और, भला बटोरती भी क्यों न, राजकुमारी का दिल भारतीय मूल के अमेरिकी वकील मैथ्यू कुमार पर जो आ गया था। जिनसे वह 2016 में मिली और फिर 2018 में इंगेजमेंट कर ली। इसके बाद दोनों 2020 में शादी करने वाले थे और इसके लिए वे 2019 में देहरादून आए और हल्दी की।

हालांकि, शादी पहले कोरोना और फिर 2023 में राजकुमारी के पिता यानी कि दिवंगत राजा कॉन्स्टेंटाइन के निधन के चलते डेट आगे बढ़ गई। हालांकि, जब दोनों शादी के बंधन में बंधे तो सफेद गाउन में 41 साल की राजकुमारी की खूबसूरती देखते ही बनी, तो मैथ्यू भी काफी डैशिंग लगे। दोनों की वेडिंग फोटोज अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

पहले मैथ्यू के बारे में जानिए

दरअसल, मैथ्यू कैलिफोर्निया के रहने वाले एक अमेरिकी वकील हैं। उनका पालन-पोषण अमेरिका में ही हुआ, लेकिन उनके परिवार की जड़ें भारत से हैं। जिसके चलते ही वे हल्दी के लिए देहरादून आए थे। उनके भारतीय मूल के फिजी नागरिक पिता का नाम शैलेंद्र “सैम” कुमार है, तो मां योलांडा शेरी रिचर्ड्स हैं। वहीं, लंदन में जन्मी राजकुमारी थियोडोरा, राजा की पांच संतानों में से चौथे नंबर पर हैं। जिन्होंने ड्रामा ‘द बोल्ड एंड ब्यूटीफुल’ में एक्टिंग भी की है।

Rewari Viral Video: Young woman's high-voltage drama at Jhajjar Chowk petrol pump; video goes viral on social media.
Rewari Viral Video: झज्जर चौक पेट्रोल पंप पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

About the Author