हरियाणा सरकार जल्द लाएगी फिल्म एवं एंटरटेनमेंट पॉलिसी, पिंजौर में बनेगी फिल्म सिटी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात आज चंडीगढ़ के होटल माउंट व्यू में पंजाब व हरियाणा के दिग्गज कलाकारों को आश्वस्त करते हुए कही। मौका प्रसिद्ध गायक दलेर महेंदी द्वारा हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर बनाए गए गीतों को रिलीज़ ...

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात आज चंडीगढ़ के होटल माउंट व्यू में पंजाब व हरियाणा के दिग्गज कलाकारों को आश्वस्त करते हुए कही। मौका प्रसिद्ध गायक दलेर महेंदी द्वारा हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर बनाए गए गीतों को रिलीज़ करने का। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल, दलेर मेहंदी व उनकी धर्मपत्नी, फिल्म अभिनेता हॉबी धालीवाल, गायक पम्मी बाई, अभिनेत्री निशा, दिलबाग सिंह, सपना चौधरी इत्यादि कलाकारों ने गीतों को रिलीज किया।

 

हरियाणा वासियों के संघर्ष और उनकी मेहनत की बदौलत आज प्रदेश कर रहा है विकास

cm khattar 3

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब-हरियाणा पहले एक ही प्रांत हुआ करता था, बाद में 1966 में हरियाणा अस्तित्व में आया। उस समय लगता था कि पंजाब बहुत विकसित है, हरियाणा विकास की राह पर कैसे आगे बढ़ पाएगा। लेकिन हरियाणावा‌सियों के संघर्ष और उनकी मेहनत के बलबूते आज हरियाणा विकास के मामले में पंजाब से कहीं आगे निकल चुका है। भारतीय सेना में संख्या बल के मामले में भी हरियाणा पंजाब से आगे है।

 

समाज को ‌सही दिशा दिखाने में कलाकार की होती है अहम भूमिका

मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व पटल पर भारत की जो छवि बनी है, उससे बड़े-बड़े देश भी अब यह मानने लगे हैं कि भारत ही दुनिया को शांति और सद्भाव की राह दिखा सकता है। इसलिए समाज को ‌सही दिशा दिखाने में एक कलाकार की बहुत अहम भूमिका होती है, क्योंकि कलाकार किसी जाति या प्रांत का नहीं होता, उसकी पहचान सिर्फ एक कलाकार के तौर पर होती है। कलाकारों को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते हुए आमजन को देश व समाज सेवा के प्रति जागरूक और प्रेरित करते रहना चाहिए।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

राज्य के कल्याण के लिए मनोहर लाल की सोच व कार्यशाली प्रभावित करने वाली

इस मौके पर प्रतिसद्ध गायक दलेर मेहंदी ने कहा कि जब वे हरियाणा से गुजरते थे तो रास्तों पर मुख्यमंत्री के हॉर्डिंग लगे हुए देखकर उन्हें बेहद अच्छा महसूस होता था। हालांकि वे कभी मुख्यमंत्री से मिले नहीं थे, परंतु उनके व्यक्तित्व और राज्य के कल्याण के लिए उनकी सोच और कार्यशाली से वे बहुत प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जानकर समझ आया कि वे मिट्टी से जुड़े व्यक्ति हैँ, इसलिए जरूरतमंदों से भावानात्मक रूप से जुड़कर उनके कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।

 

राज्य सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए किए कई कार्य

हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 7 वर्षों में विकास के काफी कार्य किए हैं। 7 वर्ष पूर्व शौचालय न होने और खुले में शौच करने की आदत के कारण महिलाओं को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से आज शौचालयों की व्यवस्था के कारण महिलाओं को सही मायने में राहत मिली है। इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद।

 

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

हरियाणा सरकार जन कल्याण के कार्य कर रही है

कार्यक्रम में आए पंजाबी गायक पम्मी बाई ने कहा कि ऐसा पहली बार है कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री सभी कलाकारों को इस प्रकार एक मंच पर लाकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं। कलाकारों को अपनी बात रखने का मौका मिला है। हरियाणा विकास के नाते से निरंतर आगे बढ़ रहा है और इसका सबसे बड़ा कारण है कि राज्य सरकार हर वर्ग का ध्यान रखते हुए जन कल्याण के कार्य कर रही है।

 

हरियाणा के विकास को देखकर उन्नति की आस बनी है

इस अवसर पर गायिका डॉली गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मागदर्शन में हरियाणा में हो रहे विकास को देखकर उन्नति की आस बनी है। हरियाणा में प्रवेश करते ही यहां के माहौल और प्रगति को देखकर दिल को ठंडक ‌महसूस होती है। पंचकूला में आते ही ऐसा भाव आता है कि मानो अपना ही प्रदेश हो। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश में तरक्की हो रही है, उसे देखकर गर्व महसूस होता है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

 

हरियाणा में सड़क नेटवर्क मजबूत

गायक कप्तान लाडी ने कहा कि हरियाणा में सड़कों का जाल बिछा है। किसी भी प्रदेश के विकास के लिए सड़क नेटवर्क का एक विशेष महत्व होता है।

ये भी पढ़े : वायरल ऑडियो : राव के नाम से डॉक्टर ने सप्लायर को धमकाया, राव इद्रजीत ने दी एसपी को शिकायत https://rewariupdate.com/?p=21456

About the Author