Haryana: हरियाणा में 20 बोरी से अधिक यूरिया और DAP खरीदने वाले किसानों पर सरकार सख्त, जान लें ये जरूरी खबर

Haryana News: हरियाणा में खाद की बढ़ती खपत और संभावित कालाबाजारी पर अब सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने निर्देश दिए हैं कि जो किसान 20 या उससे अधिक बोरी यूरिया या DAP ...

Haryana News: हरियाणा में खाद की बढ़ती खपत और संभावित कालाबाजारी पर अब सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने निर्देश दिए हैं कि जो किसान 20 या उससे अधिक बोरी यूरिया या DAP खाद खरीद रहे हैं, उनकी जमीन व अन्य विवरणों का ग्राउंड लेवल पर वेरिफिकेशन किया जाए।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, कृषि विभाग के डायरेक्टर ने सभी जिलों के उपनिदेशकों (DDA) को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। यमुनानगर और जींद में सबसे ज्यादा खाद खरीदी गई है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

इन जिलों में यूरिया और डीएपी की सबसे अधिक खपत दर्ज की गई है, जिससे शक पैदा हुआ कि खाद का कहीं दुरुपयोग, अवैध भंडारण या कालाबाजारी तो नहीं हो रहा।

खाद की कालाबाजारी और अवैध सप्लाई रोकने के लिए कृषि और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त उड़न दस्ते बनाए गए हैं। बॉर्डर एरिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है। रिटेल स्टोर्स और गोदामों की भी जांच की जा रही है।
कृषि विभाग ने साफ कहा है कि यदि किसी किसान के पास खरीदी गई मात्रा से मेल खाती जमीन नहीं मिली, या खरीदी गई खाद का उपयोग संदिग्ध पाया गया, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author