Gori Nagori Dance: हरियाणा और राजस्थान की शकीरा के नाम से मशहूर गोरी नागोरी एक बार फिर अपने ताबड़तोड़ डांस से सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद उनका एक नया डांस वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस वीडियो में गोरी, मशहूर हरियाणवी सिंगर हरजीत दीवाना के पॉपुलर गाने ‘ठुमका’ पर कमरतोड़ डांस करती नजर आ रही हैं।
इस वायरल वीडियो में गोरी नागोरी ने नीले रंग का बैकलेस सलवार सूट पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद आकर्षक लग रही हैं। खुले बाल और उनके जबरदस्त डांस मूव्स ने उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया है। मंच पर उनकी बिजली जैसी फुर्ती और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस देख दर्शक दंग रह गए।
गोरी नागोरी के इस वीडियो को हजारों लाइक्स और शेयर मिल चुके हैं। फैंस उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे। कमेंट बॉक्स में लोग उन्हें “डांस क्वीन”, “एनर्जी बम” और “स्टेज फायर” जैसे नामों से नवाज रहे हैं।








