हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, चौकीदारों का बढ़ाई सैलरी, जानें अब कितनी मिलेगी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण चौकीदारों की भलाई के लिए प्रयासरत है। इसलिए चौकीदारों का वेतन 7000 से बढ़ाकर 11 हजार ...

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण चौकीदारों की भलाई के लिए प्रयासरत है। इसलिए चौकीदारों का वेतन 7000 से बढ़ाकर 11 हजार रुपये किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार ने भी कहा कि जल्द ही चौकीदारों के आईकार्ड बनवाए जाएंगे, ताकि उन्हें कार्य करते हुए कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि चौकीदारों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

दरअसल,  डॉ साकेत कुमार सिविल सचिवालय में ग्रामीण चौकीदार संघ, हरियाणा के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर चौकीदारों ने अपना मांग पत्र भी सौंपा। इस दौरान जानकारी दी गई कि प्रदेश में 7.301 चौकीदारों के पद हैं, जिनमें से 4,927 चौकीदार काम कर रहे हैं और 2374 चौकीदारों के पद रिक्त हैं।

चौकीदारों ने बताया कि मृत्यु का रिकॉर्ड दर्ज करने वाला पोर्टल ठीक से कार्य नहीं कर रहा है और चौकीदारों को वेतन संबंधी समस्या भी आ रही है इस पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार ने कहा कि चौकीदारों की परेशानियों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author