Haryana: हरियाणा में इन किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 20 हजार रुपये

Haryana News: हरियाणा सरकार अब किसानों के हित में बड़े कदम उठाने जा रही है। खासकर प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने कई अहम घोषणाएं की हैं। गुरुग्राम और हिसार में स्थापित होंगी प्राकृतिक मंडियां मुख्यमंत्री ...

Haryana News: हरियाणा सरकार अब किसानों के हित में बड़े कदम उठाने जा रही है। खासकर प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने कई अहम घोषणाएं की हैं।

गुरुग्राम और हिसार में स्थापित होंगी प्राकृतिक मंडियां

Good news for these farmers in Haryana

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गुरुग्राम में प्राकृतिक और जैविक खेती से प्राप्त गेहूं, धान, दालों जैसे उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष प्राकृतिक एवं जैविक मंडी की स्थापना की जाएगी। इसी तरह हिसार में भी फल और सब्जियों के लिए एक अलग जैविक मंडी बनाई जाएगी, जहां किसान सीधे अपने उत्पाद बेच सकेंगे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

किसानों को ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए आर्थिक मदद

किसानों के जैविक उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाने के लिए सरकार ने एक और बड़ी योजना का ऐलान किया है। प्राकृतिक खेती करने वाले प्रत्येक किसान को 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए दी जाएगी, ताकि वे अपने उत्पादों को बेहतर तरीके से बाजार में उतार सकें।

मूल्य निर्धारण के लिए समिति और जांच प्रयोगशालाएं

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा, जो हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के अंतर्गत कार्य करेगी। इसके साथ ही किसानों की जैविक फसलों की गुणवत्ता जांचने के लिए राज्य में नि:शुल्क प्रयोगशालाएं भी स्थापित की जाएंगी।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

प्राकृतिक खेती के लिए भूमि पर भी विशेष व्यवस्था

कैथल जिले के खंड पूंडरी में कृषि विभाग की 53 एकड़ जमीन को प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को नीलामी के माध्यम से पट्टे पर देने का निर्णय लिया गया है। इससे ऐसे किसान जिन्हें अपनी जैविक खेती के लिए भूमि की आवश्यकता है, उन्हें बड़ा लाभ मिलेगा।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author