Haryana: हरियाणा के इस जिले के लोगों के लिए खुशखबरी, 13.79 करोड़ की लागत से 9 सड़कों का होगा निर्माण

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। PWD विभाग द्वारा खरखौदा क्षेत्र की 9 सड़कों को फिर से बनाने का फैसला लिया गया है। इन सड़कों के निर्माण के लिए पंचकूला मुख्यालय से मंजूरी भी ...

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। PWD विभाग द्वारा खरखौदा क्षेत्र की 9 सड़कों को फिर से बनाने का फैसला लिया गया है। इन सड़कों के निर्माण के लिए पंचकूला मुख्यालय से मंजूरी भी मिल चुकी है। विभाग ने अब 15 दिन के भीतर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इन सड़कों के निर्माण में लगभग 13.79 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

सड़क निर्माण की यह प्रक्रिया पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी, जब PWD विभाग ने खरखौदा की 9 सड़कों को बनाने के लिए बजट और सूची तैयार कर मुख्यालय भेजी थी। हालांकि विभाग को मंजूरी नहीं मिल पाई थी। इसके बाद 10 वीं सड़क खरखौदा से मटिंडू वाया मोरखेड़ी रोड को जून में मंजूरी मिल गई थी। अब 7 महीने बाद 9 सड़कों को फिर से बनाने के लिए मंजूरी दी गई है।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

इन सड़कों के बनने से खरखौदा क्षेत्र के करीब 20 गांवों को बड़ा फायदा होगा। विधायक कोटे के तहत यह कार्य दूसरे फेज में शुरू होगा। वाहन चालकों को भी सफर में आराम मिलेगा, क्योंकि इन सड़कों पर पहले गड्ढों और खराब स्थिति के कारण यात्रा में कठिनाई होती थी।

इन सड़कों के निर्माण के बाद फरमाना, हसनगढ़, नकलोई, बिधलान, सलीमसर माजरा, सिसाना, रिढ़ाऊ, फरमाना माजरा, भैंसवाल, गोरड़, पाई किड़ोली, सिलाना, मौजमनगर, छिनौली, मटिंडू, मोरखेड़ी, झरोठी, सिसाना और गढ़ी सिसाना जैसे गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

About the Author