Haryana: हरियाणा में फसलों का बीमा न करवाने किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

Haryana News: हरियाणा में हाल ही में हुई बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब उन किसानों को भी मुआवजा मिलेगा, जिन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के ...

Haryana News: हरियाणा में हाल ही में हुई बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब उन किसानों को भी मुआवजा मिलेगा, जिन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा नहीं करवाया था। इन किसानों से कहा गया है कि वे अगले तीन दिनों के भीतर ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल से हुए नुकसान की रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि कृषि विभाग के अधिकारी सही ढंग से नुकसान का आकलन कर सकें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों को आदेश दिया था कि वे तीन दिनों के भीतर नुकसान की रिपोर्ट सरकार तक पहुंचाएं। इसके बाद, प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनकी खराब फसलों के नुकसान की भरपाई करेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और हरियाणा क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टिंग की व्यवस्था की गई है। जो किसान पहले से पंजीकरण करवा चुके हैं, उन्हें कृषि अधिकारियों से संपर्क कर अपनी खराब फसल की रिपोर्ट दर्ज करवानी होगी।

इसके अलावा, जो किसान बीमा योजना के तहत पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं, उन्हें तीन दिनों के भीतर ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण करवा कर रिपोर्ट दर्ज करनी होगी, ताकि कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर नुकसान का सही आकलन कर सकें।

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

About the Author