Haryana: हरियाणा में धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, विभाग देगा DSR मशीनें

Haryana News: हरियाणा में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा देने के लिए किसानों को डीएसआर (डायरेक्ट सीडिंग ऑफ राइस) मशीनें किराए पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। विभाग के पास उपलब्ध दो डीएसआर ...

Haryana News: हरियाणा में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा देने के लिए किसानों को डीएसआर (डायरेक्ट सीडिंग ऑफ राइस) मशीनें किराए पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

विभाग के पास उपलब्ध दो डीएसआर मशीनें किसानों को मात्र 115 रुपये प्रति एकड़ की दर से किराए पर दी जाएंगी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

यह जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ राजबीर सिंह ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए किसानों को पहले बैंक में चालान जमा कराना होगा।

मशीन बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी तथा किसान को मशीन विभागीय कार्यालय से स्वयं लेनी होगी। मशीन की टूट-फूट की जिम्मेदारी किसान की होगी और कार्य पूरा होने के बाद मशीन को विभाग में वापिस जमा कराना अनिवार्य होगा।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

उन्होंने बताया कि सीधी बुवाई तकनीक से पौध लगाने की आवश्यकता नहीं होती और इससे लगभग 30 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है। साथ ही, मजदूरी और श्रम की भी बचत होती है और बार-बार खेत में पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती।

इसके अलावा किसान डीएसआर मशीन की खरीद पर अनुदान प्राप्त करने के लिए 10 जुलाई 2025 तक विभागीय पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

उन्होंने बताया कि कुल 40 मशीनों पर 40 हजार रुपये प्रति मशीन अनुदान भी दिया जाएगा, जो दो योजनाओं 25000+15000 स्मैम योजना के तहत मिलेगा। बशर्तें हैं कि किसान के पास ट्रैक्टर की वैध आरसी हो और उसने पिछले तीन वर्षों में किसी मशीन पर अनुदान न लिया हो।

About the Author