इस दिन से होगी शुरू रबी की फसलों में हुए नुकसान की सामान्य गिरदावरी

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रबी की फसलों में हुए नुकसान की सामान्य गिरदावरी 5 फरवरी, 2023 से शुरू की जाएगी, इसमें किसानों को राज्य सरकार की नीति के तहत 12 हजार रुपये से लेकर 15 हजार ...

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रबी की फसलों में हुए नुकसान की सामान्य गिरदावरी 5 फरवरी, 2023 से शुरू की जाएगी, इसमें किसानों को राज्य सरकार की नीति के तहत 12 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक मुआवजा दिया जाएगा।

डिप्टी सीएम, जिनके पास राजस्व एवं आपदा विभाग का प्रभार भी है, ने आज यहां जानकारी दी कि प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी है, उनके लिए किसान हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में रबी सीजन की विभिन्न फसलों को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने बताया कि आगामी 5 फरवरी, 2023 से रबी की सभी मुख्य फसलों की गिरदावरी होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की नीति के तहत किसानों को फसलों अनुसार 12 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक मुआवजा दिया जाता है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसी भी किसान का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। राज्य सरकार रबी की फसलों में हुए प्राकृतिक आपदा से नुकसान की भरपाई मुआवजा देकर करेगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author