Free WiFi: सार्वजनिक WiFi इस्तेमाल करते हैं? रेवाड़ी पुलिस की बड़ी चेतावनी, नहीं बरती सावधानी तो होगा नुकसान

Free WiFi: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेन्द्र कुमार मीणा, IPS की ओर से आमजन को सचेत करते हुए सार्वजनिक व फ्री वाईफाई नेटवर्क के सुरक्षित उपयोग को लेकर पुलिस एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान समय में ...

Free WiFi: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेन्द्र कुमार मीणा, IPS की ओर से आमजन को सचेत करते हुए सार्वजनिक व फ्री वाईफाई नेटवर्क के सुरक्षित उपयोग को लेकर पुलिस एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी सार्वजनिक वाईफाई का उपयोग करने वाले नागरिकों को ठगी और डेटा चोरी का शिकार बना रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधी फर्जी WiFi हॉटस्पॉट, संदिग्ध लिंक और मैलवेयर के माध्यम से लोगों की व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल और पासवर्ड हासिल करने का प्रयास करते हैं। आमजन के स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण सार्वजनिक नेटवर्क पर असुरक्षित रहने पर अपराधियों के लिए आसान लक्ष्य बन जाते हैं।

रेवाड़ी पुलिस द्वारा आमजन के लिए जारी सावधानियां:

▪️सार्वजनिक WiFi पर ऑनलाइन बैंकिंग या संवेदनशील लेन-देन न करें।

▪️अज्ञात लिंक, पॉप-अप या फर्जी नेटवर्क से दूरी बनाए रखें।

▪️अपने डिवाइस में हमेशा अपडेटेड एंटीवायरस और फ़ायरवॉल रखें।

▪️दो-चरणीय प्रमाणीकरण (Two-Factor Authentication) का प्रयोग करें।

Cyber Fraud Alert:Chardham Yatra 2026: Don't fall prey to the lure of cheap bookings.
Cyber Fraud Alert: चारधाम यात्रा 2026, सस्ती बुकिंग के लालच में न फंसें, पुलिस ने दी चेतावनी

▪️Free WiFi उपयोग के बाद नेटवर्क से अपने डिवाइस को डिस्कनेक्ट कर दें।

▪️केवल प्रमाणिक और विश्वसनीय नेटवर्क का ही उपयोग करें।

यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक WiFi का उपयोग करते हुए साइबर अपराध का शिकार हो जाता है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाए।

पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा, आईपीएस ने स्पष्ट किया कि रेवाड़ी पुलिस साइबर अपराधों पर सतत निगरानी रख रही है और ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सतर्कता ही फ्री वाईफाई उपयोग के दौरान साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

 

 

 

Rewari News: Prostitution racket busted under the guise of a spa centre, assistant manager arrested
Rewari News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, सहायक मैनेजर गिरफ्तार

 

 

 

 

 

 

 

Matrimonial Scam Warning: Avoid fraud in the name of registration and meeting fees
Matrimonial Scam Warning: रजिस्ट्रेशन और मीटिंग फीस के नाम पर ठगी से बचें ,फर्जी मैट्रिमोनियल गैंग सक्रिय

 

 

 

About the Author