Haryana: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ चंडीगढ़ में FIR, बैन किए गए गाने गाने का आरोप

Haryana News: चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में परफॉर्म करने पहुंचे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी में हुए एक शो के दौरान सरकार द्वारा बैन किए गए ...

Haryana News: चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में परफॉर्म करने पहुंचे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी में हुए एक शो के दौरान सरकार द्वारा बैन किए गए गानों को गाया। ।शो के दौरान मासूम शर्मा ने ऐसे गाने गाए, जो हरियाणा सरकार द्वारा गन कल्चर, हिंसा और बदमाशी को बढ़ावा देने के चलते बैन किए जा चुके हैं।

यही नहीं, यह शो पहले से ही विवादों में रहा है क्योंकि इसी आयोजन के दौरान एक छात्र की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। PU के इस इवेंट में सेंकेंड ईयर के छात्र आदित्य ठाकुर की हत्या कर दी गई थी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

बताया जा रहा है कि आदित्य की पीट-पीटकर हत्या की गई और इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस घटना के बाद शो में कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे थे।

हरियाणा सरकार ने राज्य में 30 से ज्यादा गानों पर बैन लगाया हुआ है जो गन कल्चर और हिंसात्मक व्यवहार को ग्लोरिफाई करते हैं। इनमें मासूम शर्मा के करीब 10 गाने शामिल हैं।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author