Haryana: हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों में नहीं लगेगी फीस, इस पोर्टल पर करें आवेदन

Haryana News: हरियाणा में चिराग योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाई करने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है। इस योजना के माध्यम से सरकारी सहायता से इन बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला ...

Haryana News: हरियाणा में चिराग योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाई करने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है। इस योजना के माध्यम से सरकारी सहायता से इन बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला मिलेगा, और उनकी पढ़ाई के खर्च को सरकार वहन करेगी।

31 मार्च तक करें आवेदन

news 2025 03 15T095130.390

इच्छुक अभिभावक 15 मार्च से 31 मार्च तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक बच्चों को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा।सरकार बच्चों की फीस और अन्य खर्चों का पूरा भुगतान करेगी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

1 लाख 80 हजार रुपये या उससे कम वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन के बाद एक ड्रॉ निकाला जाएगा, और 1 अप्रैल से दाखिले शुरू होंगे।

आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र जरूरी होगा। सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को रिक्त सीटों की सूची सार्वजनिक करने का आदेश दिया गया है, ताकि अभिभावक इस सूची के आधार पर आवेदन कर सकें।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author