Faridabad Suicide Case: बेटा-बहू चप्पल से मारेंगे तो ऐसे जीने से मरना अच्छा है…. ये लिखकर बुजुर्ग ने लगा दी 5वीं मंजिल से छलांग

Faridabad Suicide Case: हरियाणा में ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-87 से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां रॉयल हिल्स सोसाइटी में एक बुजुर्ग ने 5वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। पुलिस को बुजुर्ग की जेब से ...

Faridabad Suicide Case: हरियाणा में ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-87 से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां रॉयल हिल्स सोसाइटी में एक बुजुर्ग ने 5वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। पुलिस को बुजुर्ग की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि वह अपने बेटे और बहू से परेशान थे। जिसके चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग की पहचान कुबेरनाथ शर्मा (67) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी, बेटे शैलेश कुमार शर्मा, बहू आकांक्षा और पोते के साथ पिछले 4 साल से सोसायटी के एक फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। उन्होंने 22 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, मामले का पूरा खुलासा अब जाकर हुआ है। बुजुर्ग ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उन्होने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि बेटे और बहू चप्पल से मारेंगे तो जीने से अच्छा मरना है….।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

खबरों की मानें, तो कुबेरनाथ के बेटे शैलेस ने शुरुआत में पुलिस को बताया था कि उसके पिता बीमारी से परेशान थे। इसलिए, उन्होंने सुसाइड कर ली। लेकिन, जब पुलिस को जांच में सुसाइड नोट मिला तो इस बात का खुलासा हुआ है कुबेरनाथ ने आत्महत्या क्यों की।

बताया जा रहा है कि कुबेरनाथ की जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि  बेटा और बहू चप्पलों से मारेंगे तो ऐसे जीने से अच्छा मरना ही भला है। इसमें किसी का भी दोष नहीं है। ये सब ऊपर वाले की मर्जी है। मेरे सभी जानने वाले भाई-बहनों को मेरा प्रणाम……

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

पुलिस ने बेटे और बहू पर किया केस दर्ज

वहीं पुलिस का कहना है कि कुबेरनाथ के बेटे और बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा कर लिया है। उनका बेटा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जबकि, बहू टीचर है। यह घटना 22 जनवरी शाम 4 बजे की है। अस्पताल से जानकारी मिली थी कि एक बुजुर्ग को अस्पताल में लाया गया है, उसने सुसाइड करने की कोशिश की है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author