सुविधा: श्री बालाजी महाराज मेले में जाने के लिए परसनेऊ स्टेशन पर होगा इन गाड़ियों का अस्थाई ठहराव

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु श्री बालाजी दादो जी महाराज मेले के अवसर पर बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर इंटरसिटी एक्सप्रेस, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस व बीकानेर-जयपुर-बीकानेर का परसनेऊ स्टेशन पर दिनांक 16.08.22 व 17.08.22 को अस्थाई ठहराव दिया ...

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु श्री बालाजी दादो जी महाराज मेले के अवसर पर बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर इंटरसिटी एक्सप्रेस, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस व बीकानेर-जयपुर-बीकानेर का परसनेऊ स्टेशन पर दिनांक 16.08.22 व 17.08.22 को अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

 

IGNOU Exam 2026: Forms for June term-end examination released
IGNOU Exam 2026: जून टर्म-एंड परीक्षा के लिए फॉर्म जारी, Samarth Portal से करें आवेदन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसारः-

  1. गाड़ी संख्या 22471, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला इंटरसिटी एक्सप्रेस रेल सेवा, जो दिनांक 16.08.22 व 17.08.22 को बीकानेर से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 11.03 बजे आगमन एवं 11.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22472, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर इंटरसिटी एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 16.08.22 व 17.08.22 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 14.27 बजे आगमन एवं 14.29 बजे प्रस्थान करेगी।

 

AI Skill Program 2025: Looking to pursue a career in generative AI? Government-sponsored training program is underway
AI Skill Program 2025: Generative AI में करियर बनाना है? सरकार ला रही है स्पॉन्सर्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम

2.गाड़ी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 15.08.22 व 16.08.22 को बीकानेर से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 00.01 बजे आगमन एवं 00.03 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12457, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 15.08.22 व 16.08.22 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 05.35 बजे आगमन एवं 05.37 बजे प्रस्थान करेगी।

 

Rewari News: Failure to comply with the Flag Code of India, 2002, will result in a three-year sentence.
Rewari News: हर भारतीय के लिए जरूरी खबर: ‘भारतीय ध्वज संहिता-2002’ का पालन नहीं किया तो होगी 3 साल की सजा

3. गाड़ी संख्या 04703, बीकानेर-जयपुर स्पेशल रेल सेवा जो दिनांक 16.08.22 व 17.08.22 को बीकानेर से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 17.47 बजे आगमन एवं 17.49 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04704, जयपुर-बीकानेर स्पेषल रेल सेवा जो दिनांक 16.08.22 व 17.08.22 को जयपुर से रवाना होगी, वह परसनेऊ स्टेशन पर 09.43 बजे आगमन एवं 09.45 बजे प्रस्थान करेगी।

About the Author