Expressway: UP से हरियाणा के इन गांवों के बीच से निकलेगा ये एक्सप्रेसवे, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Green Field Expressway: अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल के बीच ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (Green Field Expressway) बनाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह नया Expressway टप्पल में यमुना एक्सप्रेसवे से ...

Green Field Expressway: अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल के बीच ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (Green Field Expressway) बनाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह नया Expressway टप्पल में यमुना एक्सप्रेसवे से और पलवल में ईस्टर्न फेरीफेरल के इंटरचेंज से जुड़ेगा। इसके निर्माण से नोएडा और गुरुग्राम का सफर आसान हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 में भी इस मार्ग को प्रस्तावित किया गया है। इसके निर्माण से अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्राम, हरियाणा तक जाने वालों लोगों को काफी राहत मिलेगी।

IGNOU Exam 2026: Forms for June term-end examination released
IGNOU Exam 2026: जून टर्म-एंड परीक्षा के लिए फॉर्म जारी, Samarth Portal से करें आवेदन

वाहन चालक करीब एक घंटे में सारसौल से यमुना एक्सप्रेस वे पहुंच जाएंगे। यह फोरलेन एक्सप्रेस वे 32 किमी लंबा होगा और इसे बनाने में 2300 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इस एक्सप्रेस के निर्माण में अलीगढ़ के करीब 43 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह Expressway अलीगढ़ के अंडला के पास से पिसावा होकर यमुना एक्सप्रेस वे तक पहुंचाएगा। इसके बीच में हरित पट्टी होगी।

AI Skill Program 2025: Looking to pursue a career in generative AI? Government-sponsored training program is underway
AI Skill Program 2025: Generative AI में करियर बनाना है? सरकार ला रही है स्पॉन्सर्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम

इसके लिए जिन गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जाना है, वहां जीपीएस से निशानदेही शुरू कर दी गई है। किसानों से जमीन मिलने के बाद इस Expressway को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बनने से हजारों वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।

 

Rewari News: Failure to comply with the Flag Code of India, 2002, will result in a three-year sentence.
Rewari News: हर भारतीय के लिए जरूरी खबर: ‘भारतीय ध्वज संहिता-2002’ का पालन नहीं किया तो होगी 3 साल की सजा

About the Author