Haryana Driving School: हरियाणा में युवाओं की बल्ले-बल्ले, फ्री में सीख सकेंगे वाहन चलाना, सैनी सरकार हर जिले में खोलेगी ड्राइविंग स्कूल!

Haryana Driving School: हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि हर जिले में एक ड्राइविंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे। ताकी लोग और खास युवा ड्राइविंग के सभी नियमों ...

Haryana Driving School: हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि हर जिले में एक ड्राइविंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे। ताकी लोग और खास युवा ड्राइविंग के सभी नियमों और तकनीकों को समझ सकें।

दरअसल,अनिल विज ने मंगलवार को पंचकुला में बजट पूर्व परामर्श बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हर जिले में ड्राइविंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे।

इसके साथ ही विज ने आगे कहा कि हर जिले में स्वचालित वाशिंग मशीन सिस्टम और वाहन फिटनेस की जांच के लिए एक ऑटोमैटिक प्रणाली स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी बसों को बदलने के अलावा बस अड्डों की स्थिति में भी सुधार और आधुनिकीकरण किया जाएगा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

विज ने कहा कि उन्होंने हर जिले में उतने बिस्तरों वाला एक अस्पताल बनाने का सुझाव दिया है, जितने श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इसी तरह, उन्होंने अधिकारियों से श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर जिले में AC अस्पताल स्थापित करने को कहा।

 

 

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

 

 

 

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author