Haryana: हरियाणा में बिजली विभाग की गड़बड़ी, फौजी की पत्नी को भेजा 2.27 लाख रुपये का बिल

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फौजी की पत्नी के नाम पर बिजली का 2.27 लाख रुपये का बिल भेजा गया है। महिला का कहना है कि वह नियमित रूप से ...

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फौजी की पत्नी के नाम पर बिजली का 2.27 लाख रुपये का बिल भेजा गया है। महिला का कहना है कि वह नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करती हैं और अब तक उनका कोई भी बिल 1200 रुपये से अधिक नहीं आया। विभाग ने बिल में एसओपी (SOP) चार्ज के नाम पर 2 लाख रुपये से अधिक जोड़ दिया है।

क्या है पूरा मामला?

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

मोहल्ला केशव नगर, गली नंबर-1 की रहने वाली नीतू ने बताया कि उनके पति भारतीय सेना में कार्यरत हैं और उन्होंने यहां एक छोटा सा मकान बनाया है, जिसमें दो कमरे, रसोई और एक बरामदा है। उनका कहना है कि वह हर महीने नियमित रूप से ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करती रही हैं।

उन्होंने बताया कि अप्रैल में 500 रुपये का बिल जमा कराया था, मई में भी 500 रुपये का ही बिल आया। लेकिन जून में अचानक 2,27,567 रुपये का बिल थमा दिया गया।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

SOP चार्ज से बढ़ा बिल

नीतू के अनुसार, 10 मई से 10 जून तक 559 यूनिट की खपत हुई, जिसकी कीमत 8023 रुपये के आसपास बनती है। लेकिन बिल में 2,05,070 रुपये का SOP चार्ज जोड़ दिया गया है। बाकी अन्य चार्ज मिलाकर बिल 2.27 लाख का बना दिया गया।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

नीतू के अनुसार, उन्होंने पिछले एक साल में कभी भी 1259 रुपये से अधिक का बिल नहीं दिया। औसतन हर महीने का बिल 300 रुपये से 500 रुपये के बीच रहा है। बावजूद इसके, अब उन पर लाखों रुपए का बिल थोप दिया गया है।

About the Author