Child labour: बाल श्रम करवाने पर ढाबा संचालक गिरफ्तार, 12 जून को 4 बच्चों को कराया मुक्त

Child labour: जांचकर्ता ने बताया कि बाल संरक्षण इकाई रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि एनएच-48 पर‎ मसानी के शनि मंदिर के समीप संचालित अलवर मेवात‎ ढाबा पर बाल श्रमिकों से काम लिया जा रहा है। सूचना‎ के पश्चात बाल संरक्षण इकाई रेवाड़ी ...

Child labour: जांचकर्ता ने बताया कि बाल संरक्षण इकाई रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि एनएच-48 पर‎ मसानी के शनि मंदिर के समीप संचालित अलवर मेवात‎ ढाबा पर बाल श्रमिकों से काम लिया जा रहा है। सूचना‎ के पश्चात बाल संरक्षण इकाई रेवाड़ी ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि ढाबा‎ संचालक की तरफ से यहां पर 15 साल की उम्र तक के‎ चार बच्चों को काम पर रखा हुआ था।

वहीं‎ उनसे भारी काम कराया जा रहा है। टीम ने यहां कार्रवाई‎ करते हुए चारों बच्चों को मुक्त करा लिया था। मुक्त कराए‎ गए दो बच्चे नूंह, एक भरतपुर एवं एक बच्चा यूपी के मथुरा‎ जिला का रहने वाला है। पुलिस ने शिकायत के आधार‎ पर ढाबा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी साहुन को गिरफ्तार कर लिया है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author