Dengue: जानिए डेंगू से बचाव के लिए क्या सावधानी व सतर्कता बरतनी चाहिए

Dengue: रेवाड़ी डीसी इमरान रजा ने बताया कि मच्छर ठहरे (एकत्रित) हुए पानी में अंडे देते हैं, जिससे डेंगू की बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की बढ़ोतरी तेजी से होती है। इसलिए पानी में काला तेल व टेमिफोस की दवाई का ...

Dengue: रेवाड़ी डीसी इमरान रजा ने बताया कि मच्छर ठहरे (एकत्रित) हुए पानी में अंडे देते हैं, जिससे डेंगू की बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की बढ़ोतरी तेजी से होती है। इसलिए पानी में काला तेल व टेमिफोस की दवाई का छिड़काव करें, जिससे मच्छर का लारवा खत्म हो सके और जानलेवा बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की उत्पत्ति पर पूर्ण रूप से रोक लग सके।

सप्ताह में एक दिन मनाएं ड्राई डे

National Dengue Day

डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे सप्ताह में एक दिन ड्राई डे (शुष्क दिवस) के रूप में मनाएं। इस दौरान घर के सभी कूलर व टंकियों को अच्छी तरह से साफ-सफाई करें, फ्रिज ट्रे का पानी जो बिजली जाने के बाद फ्रिज की बर्फ के पिघलने से ट्रे में एकत्रित होता है उसे जरूर साफ करें।

Tree plantation program organized at Lisana Polytechnic under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

घर मे प्रयोग किए जा रहे एसी के पानी को एकत्रित न होने दें। क्योंकि एसी के साफ एकत्रित पानी में भी डेंगू (Dengue)फैलाने वाले मच्छर पैदा होते हैं, जिस पानी को निकालना संभव न हो उसमें काला तेल या डीजल डाल सकते हैं, जिससे मच्छरों की उत्पत्ति न हो पाए। उन्होंने बताया कि रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए, जिससे मच्छर के काटने से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

Dengue से जुड़ी जरूर जानकारी :

1. डेंगू का संक्रमण मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी प्रजाति के मादा मच्छरों के काटने से फैलता है।
2. डेंगू के लक्षण आमतौर पर 2-7 दिन तक रहते हैं।
3. इस बीमारी में बुखार के कारण प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते हैं।
4. डेंगू से संक्रमित मरीज जितना संभव हो उतना आराम करें और खूब पानी पीएं।

Driving car with a fake number plate; traffic police arrested him.
Rewari News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था कार, ट्रैफिक पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

Beware of cyber fraud being committed in the name of SIR: Rewari SP Hemendra Kumar Meena issues an advisory.
SIR के नाम पर हो रही साइबर ठगी से रहें सावधान: रेवाड़ी SP हेमेंद्र कुमार मीणा ने जारी की एडवाइजरी

About the Author