Haryana News: गुरुग्राम के पास बादशाहपुर स्थित साउदर्न पेरीफेरल रोड (SPR) पर मशहूर हरियाणवी और बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। हालांकि राहत की बात रही कि राहुल इस हमले में सुरक्षित बच निकले।
घटना उस समय हुई जब राहुल अपनी कार से कहीं जा रहे थे। टाटा पंच कार में सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की।
राहुल ने समझदारी दिखाते हुए तेज़ी से अपनी कार भगा ली, जिससे उनकी जान बच गई। हमलावर हमले के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए।






