Darshan Lal Kheda: हरियाणा के यमुना नगर से बड़ी खबर आ रही है। बहुजन समाज पार्टी ने यमुनानगर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन दर्शन लाल खेड़ा को निष्कासित कर दिया है।
जगाधरी विधानसभा से लड़ा था चुनाव
दरअसल, दर्शन लाल खेड़ा पहले भाजपा में थे। वह पांच जनवरी 2024 को भाजपा को भी छोड़ बसपा में शामिल हो गए थे। तब बसपा ने जगाधरी विधानसभा से उन्हें विधायक का टिकट देकर चुनाव में उतारा था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। खबर है कि खेड़ा ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता से भी त्याग पत्र दे दिया है।
वहीं BSP के जिलाध्यक्ष राहुल फिरोजपुर ने दर्शन लाल खेड़ा को निष्कासित किए जाने की पुष्टि की है।
दर्शन लाल खेड़ा ने पार्टी पर लगाया आरोप
खबरों की मानें, तो दर्शन लाल खेड़ा ने भी बसपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद बसपा के स्थानीय नेताओं ने अब तक जितनी भी बैठकें की है, उन सब में अभी तक उन्हें कोई निमंत्रण नहीं दिया गया, यहां तक की उनका कोई हाल जानने तक नहीं आया है। उन्होंने कहा कि बसपा पार्टी की ओर से उनकी बार-बार अनदेखी की गई। जिसकी वजह से उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया है।
निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे चुनाव
दर्शन लाल खेड़ा ने कहा कि वे नगर निगम के इस चुनाव में BJP के सभी पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।






