Cyber Attack: भारत और पाकिस्तान के बीच बनी युद्ध जैसी स्थिति का फायदा उठाने के लिए साइबर अपराधी तैयार बैठे हैं। साइबर अपराधियों ने इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर फिशिंग लिंक भेजकर न सिर्फ चंदे की उगाही शुरु कर दी है, बल्कि साइबर अटैक का खतर भी मंडराने लगा है। इन लिंक के द्वारा सेना के नाम पर पैसे दान करने की मांग की जा रही है।
साइबर अपराधियों से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को संदिग्ध लिंक नहीं खोलने की सलाह दी है। पुलिस और प्रशासन की तरफ से लोगों को सचेत करने के लिए मोबाइल पर रिकॉर्डेड मैसे भेजे जा रहे हैं, ताकि वे साइबर ठगों के झांसे में न आएं। साथ ही किसी भी लिंक को आगे शेयर न करें।
संदिग्ध सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल
साइबर ठगी कई तरीकों से की जा सकती है। फिशिंग अटैक साइबर ठगी या सबसे प्रचलित तरीका है। फिशिंग लिंक धोखाधड़ी वाले वेब लिंक होते हैं जो यूजर्स को नकली वेबसाइट्स पर ले जाकर उनकी निजी जानकारी यथा पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड या बैंक डिटेल्स चुराने की कोशिश करते हैं।






