Haryana News: हरियाणा के महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट को जल्द ही बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि करीब 94.43 लाख रुपए का बकाया बिजली बिल है, जो एयरपोर्ट की स्थापना के बाद से अब तक जमा नहीं हुआ है। यह राशि अब इसे हिसार जिले के टॉप डिफाल्टरों में शामिल कर चुकी है।
हिसार एयरपोर्ट पर बिजली निगम ने एक अलग बिजली घर (पॉवर स्टेशन) स्थापित किया हुआ है ताकि विमानन कार्यों में कोई बाधा न आए। लेकिन इसके बावजूद एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से बिलों का नियमित भुगतान नहीं किया जा रहा। हर महीने औसतन 13 रुपये लाख का बिल आता है।
हिसार बिजली निगम के एसडीओ सिटी, मुकेश रोहिल्ला ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि बिल नहीं भरने वाले डिफाल्टरों का कनेक्शन काट दिया जाएगा। जब एयरपोर्ट अथॉरिटी से बकाया बिल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि बिजली बिल भरना हमारी जिम्मेदारी नहीं है। यह काम सिविल एविएशन विभाग, हरियाणा सरकार का है।






