Compensation: 31 मई तक किसानों के खातों में नहीं डाली गई मुआवजा राशि तो किसान करेंगे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

Compensation: मुआवजे में देरी के चलते किसानों में भारी गुस्सा है। किसानों के इसी आक्रोश को देखते हुये आज जिला सचिवालय में प्रशासन ने किसान यूनियन के नेताओं के साथ बैठक की। जिस बैठक में किसानों ने अपनी तीन प्रमुख ...

Compensation: मुआवजे में देरी के चलते किसानों में भारी गुस्सा है। किसानों के इसी आक्रोश को देखते हुये आज जिला सचिवालय में प्रशासन ने किसान यूनियन के नेताओं के साथ बैठक की। जिस बैठक में किसानों ने अपनी तीन प्रमुख माँग जिला प्रशासन के सामने रखी। जिसके जवाब में डीसी मोहम्म्द इमरान रजा ने सबन्धित आधिकारियों से जवाब माँगा।  किसानों ने कहा कि डीसी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि अगर अधिकारियों कि लापरवाही से मुआवजा जारी करने में देरी होती है तो लापरवाह अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज भी किया जा सकता है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

किसानों की तीन प्रमुख मांगे

Compensation

बता दें कि किसानों की तीन प्रमुख मांगों में पहली वर्ष 2022 में कपास, बाजरा, सरसों के नुकसान का मुआवजा अभी तक नहीं मिला, दूसरी एचएसआईडीसी द्वारा कई गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहण करने के बावजूद मुआवजा ना देने और हाल में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल का नुकसान कम दिखाना व मुआवजा (Compensation) जल्द जारी करने की किसानों की माँग है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

किसान नेताओं ने कहा कि जिला प्रशासन के आश्वासन से वो काफी हद तक संतुष्ट है लेकिन साथ ही शासन –प्रशासन को आगाह कर देना चाहते है कि अगर 31 मई तक किसानों को मुआवजा (Compensation) जारी नहीं किया जाता है तो वो जिला सचिवालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author