ओडिशा के मलकानगिरी जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 10वीं क्लास की छात्रा बोर्ड का एग्जाम देने गई थी। उसने वहां पर ही बच्ची को जन्म दे दिया है। जिसेक बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। फिलहाल, इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि बच्ची ने सोमवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद सरकारी स्कूल के छात्रावास लौटने पर बच्ची को जन्म दिया है।
खबरों की मानें, तो अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास और अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित स्कूल के प्रधानाध्यापक का कहना है किकन्या छात्रावास में पुरुषों को आने की अनुमति नहीं है। हमें नहीं पता कि छात्रा कैसे प्रग्नेंट हुई।”
प्रधानाध्यापक का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों को छात्रावास में रहने वाली सभी छात्राओं की साप्ताहिक जांच करनी होती है। इस घटना से पता चलता है कि स्वास्थ्य कर्मी अपना काम ठीक से नहीं कर रही थीं। खबरों की मानें, तो छात्रा और उसके बच्चे को चित्रकोंडा के उप-मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें मलकानगिरी जिला मुख्यालय अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है। छात्रा और उसका बच्चा दोनों की हालत स्थिर है।
खबरों की मानें, तो छात्रा के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन से बात की है और पूछा है कि प्रसव पीड़ा शुरू होने तक उसके प्रेग्नेट होने की बात कैसे छिपी रही। वहीं जिला कल्याण अधिकारी का कहना है कि छात्रा संभवत: छुट्टियों में घर जाने के दौरान गर्भवती हुई हो। फिलहाल, मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।








