सीआईए ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि धारूहेड़ा सीआईए को 25 सितंबर को सूचना मिली थी कि गांव टांकड़ी निवासी राहुल अवैध हथियार रखता है। आरोपी इस समय शाहजहांपुर रोड़ स्थित टांकड़ी मोड़ पर खड़ा हुआ है। सूचना के पश्चात सीआईए की टीम ने मौके ...

जांचकर्ता ने बताया कि धारूहेड़ा सीआईए को 25 सितंबर को सूचना मिली थी कि गांव टांकड़ी निवासी राहुल अवैध हथियार रखता है। आरोपी इस समय शाहजहांपुर रोड़ स्थित टांकड़ी मोड़ पर खड़ा हुआ है। सूचना के पश्चात सीआईए की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए बताए गए हुलिया के अनुसार आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हो गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे यह देसी कट्टा गांव निवासी सुमित चौहान उर्फ राहुल के माध्यम से मिला है। इसके बाद सीआईए ने आरोपी सुमित चौहान को भी हिरासत में ले लिया।

Tree plantation program organized at Lisana Polytechnic under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

दोनों आरोपियों से की गई पूछताछ में पता चला कि उनको यह अवैध हथियार जिला अलवर के थाना एमआईए के गांव गुंदपुर निवासी गौरव और थाना सदर अलवर के गांव ककराली निवासी महेश कुमार ने उपलब्ध कराया है। जांच के दौरान सीआईए दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

Driving car with a fake number plate; traffic police arrested him.
Rewari News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था कार, ट्रैफिक पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

Beware of cyber fraud being committed in the name of SIR: Rewari SP Hemendra Kumar Meena issues an advisory.
SIR के नाम पर हो रही साइबर ठगी से रहें सावधान: रेवाड़ी SP हेमेंद्र कुमार मीणा ने जारी की एडवाइजरी
About the Author