CET Phase-II Haryana: ग्रुप-C पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, ये है अंतिम तारीख

CET Phase-II Haryana:  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-C पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि इस संबंध में ...

CET Phase-II Haryana:  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-C पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि इस संबंध में विज्ञापन संख्या 04/2026 जारी किया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि भर्ती का विज्ञापन 6 फरवरी 2026 को प्रकाशित किया गया था, जबकि ऑनलाइन आवेदन 9 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में एमपीएचडब्ल्यू (महिला/पुरुष), स्टाफ नर्स, सिस्टर ट्यूटर, रेडियोग्राफर, आयुर्वेदिक डिस्पेंसर, डाइटिशियन, फॉरेस्ट गार्ड, जूनियर इंजीनियर (सिविल/हॉर्टिकल्चर), जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन (इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल), प्लांट अटेंडेंट तथा लीगल असिस्टेंट सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, यानी सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

वर्गवार प्रमाण पत्रों को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। BCA/BCB व EWS श्रेणी के प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 या उसके बाद जारी होने चाहिए। वहीं DSC/OSC श्रेणी के प्रमाण पत्र 13 नवंबर 2024 के बाद के होने चाहिए। भूतपूर्व सैनिक (ESM) परिवार श्रेणी के प्रमाण पत्र 10 फरवरी 2025 या उसके बाद जारी या नवीनीकृत होने जरूरी हैं। सभी प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध होने अनिवार्य हैं।

आयोग ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर समय रहते आवेदन करें, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author