होटलों व रेस्तरां से सर्विस चार्ज वसूलने की आई शिकायत, सीसीपीए ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

ग्राहकों से सेवा शुल्क वसूलने की मिल रही शिकायतों पर केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने सख्त कदम उठाते हुए अब सीसीपीए ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को होटलों और रेस्तरां द्वारा ...

ग्राहकों से सेवा शुल्क वसूलने की मिल रही शिकायतों पर केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने सख्त कदम उठाते हुए अब सीसीपीए ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को होटलों और रेस्तरां द्वारा सेवा शुल्क लिए जाने के खिलाफ जारी दिशा-निर्देशों को लागू करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

 

रोक लगाने के बाद भी आई शिकायत

service charge in restaurant

दरअसल होटल और रेस्टोरेंट को अपने आप सेवा शुल्क लगाने से रोकने वाले 4 जुलाई के दिशा-निर्देशों के बाद भी राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) पर अब तक 85 शिकायतें दर्ज की गई है। सेवा शुल्क को लेकर शिकायत दर्ज कराने के मामले में देश के शीर्ष पांच शहरों में नई दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और गाजियाबाद प्रमुख रूप से शामिल हैं। ये शिकायतें एनसीएच पर 5 से लेकर 8 जुलाई के बीच दर्ज कराई गईं।

Mobile Lost? Do these 5 things immediately or else there could be a big loss
Mobile Lost? तुरंत करें ये 5 काम वरना हो सकता है बड़ा नुकसान – रेवाड़ी पुलिस की चेतावनी

 

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

सीसीपीए ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीसीपीए के मुताबिक इससे संबंधित शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के संबंध में जांच कराकर 15 दिनों के अंदर प्राधिकरण को रिपोर्ट सौंप सकते हैं।

Rewari LPG Update: No gas shortage, 81 LPG cylinders seized
Rewari LPG Update: गैस की किल्लत नहीं, 81 LPG सिलेंडर जब्त – कालाबाजारी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

 

जागरूकता बढ़ाने की जरूरत

इसको लेकर सीसीपीए ने राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि सेवा शुल्क पर नए दिशा-निर्देशों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। इसके साथ ही उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण के लिए जिलाधिकारियों को इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

IGNOU Exam 2026: Forms for June term-end examination released
IGNOU Exam 2026: जून टर्म-एंड परीक्षा के लिए फॉर्म जारी, Samarth Portal से करें आवेदन

 

बता दें कि सीसीपीए ने 4 जुलाई को नए दिशा-निर्देश जारी कर होटलों और रेस्तरां पर खाने के बिल में सेवा शुल्क जोड़ने पर रोक लगा दी थी। सीसीपीए ने अपने दिशा-निर्देश में कहा था कि होटल और रेस्तरां खाने के बिल में स्वत: सेवा शुल्क नहीं जोड़ सकते। दिशा-निर्देश के मुताबिक सेवा शुल्क देना स्वैच्छिक होगा, जो ग्राहकों की मर्जी पर निर्भर करेगा। इसके लिए सीपीपीए ने कहा था कि ग्राहक इस तरह के किसी भी उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

About the Author